चैत्र नवरात्र पंचमी पर मैनपुर दुर्गा मंदिर सहित क्षेत्र के देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़़
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- दुर्गा मंदिर मैनपुर में पूजा अर्चना करने लगा तांता
गरियाबंद। चैत्र नवरात्र पर्व के पंचमी पर आज सोमवार को मैनपुर क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं व भक्तों की अपार भीड़ लगी रही। पंचमी के अवसर पर विधि विधान से माता का श्रृंगार किया गया। पूजा अर्चना की गई देवी मंदिरों में जसगीत और सेवा गीत से पूरा क्षेत्र का माहौल धार्मिकमय हो गया है। चारों तरफ माता के जयकारे लग रहे हैं।
तहसील मुख्यालय मैनपुर स्थित वन विभाग दुर्गा मंदिर मे सुबह से देर शाम तक भारी भीड़ पूजा अर्चना करने लगी रही। यहां महाआरती का आयोजन किया गया दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित योगेश शर्मा ने बताया आज नवरात्र के अवसर पर माता का विशेष श्रृंगार किया गया और महाआरती का आयोजन भी हुआ साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। मैनपुर के वन परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में 23 मार्च 2026 को श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ माता का भव्य शृंगार एवं पूजन संपन्न हुआ।
प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आगमन आरंभ हो गया था, जो देर शाम रात तक निरंतर बना रहा दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा नजर आया। भक्तों ने गहन श्रद्धा के साथ माता को चुनरी एवं विविध शृंगार सामग्री अर्पित की सजे-धजे स्वरूप में माता रानी का दिव्य रूप दर्शनार्थियों के आकर्षण का केंद्र बना रहा पूजन-अर्चन के साथ-साथ मंदिर परिसर में गूंजते जयकारों ने माहौल को और अधिक पावन बना दिया हर ओर भक्ति, विश्वास और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से अनुभव की जा रही थी। क्षेत्र के अन्य देवी मंदिरों में भी इसी प्रकार श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की गई, जहां सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों की भीड़ बनी रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
मैनपुर क्षेत्र के सभी देवी मंदिरो मे आज पंचमी तिथि पर आदिशक्ति माता दुर्गा का विशेष श्रृंगार कर विधिवत् पूजा अर्चना किया गया। नवरात्र के चलते पंचमी तिथि पर पैरी उद्गम स्थल भाठीगढ़, वन परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर, भाठीगढ़ सिध्देश्वर मंदिर, गायत्री मंदिर हरदीभाठा, बाजाघाटी देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर, दंतेश्वरी माता, फूलझर स्थित मां भगवती मंदिर, मां कुलेश्वरी मंदिर सहित क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों मंे नवरात्र मे मां आदिशक्ति दुर्गा का विशेष पंचमी श्रंृगार कर वैदिक वेद मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना किया गया, नवरात्रि को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग पूरे दिन उपवास कर मनोकामना ज्योति कलश के दर्शन करने मंदिरो मे बारी बारी से पहुंच रहे हैं।
