Recent Posts

October 31, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बाघ दिवस के अवसर पर मैनपुर में 30 जुलाई को जागरूकता रैली एवं कार्यक्रम का आयोजन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • बाघ दिवस पर मैनपुर क्षेत्र के स्कूलों में आज रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मैनपुर। वन एंव जलवायु परिवर्तन विभाग एंव वाइल्ड लाईफ ट्रस्ट आफ इंडिया के संयुक्त तत्वधान में विश्व बाघ दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार 29 जुलाई को स्कूलो में रंगोली एंव चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्व स्तर पर बाघों की घटती आबादी के बारे में जागरूकता बढाने और बाघो के प्राकृतिक आवास के संरक्षण के उद्देश्य से अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। 30 जुलाई दिन शनिवार को मैनपुर सामुदायिक भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इसके पूर्व जागरूकता रैली निकाली जायेगी। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, एसडीओपी पुलिस अनुज गुप्ता, उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन, डब्लू टी.आई नई दिल्ली के डाॅक्टर आर.पी.मिश्रा, सहायक संचालक बी.के लकडा, थाना प्रभारी सुर्यकांत भारद्वाज, सरपंच बलदेव राज ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफर गुलशन यदु, पूर्व सरपंच साहेबिनकछार रूपसिंह मरकाम व स्थानीय अधिकारी कर्मचारी पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहेंगे।