मैनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब रोका कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल के काफिला, पुलिस प्रशासन में मची हड़काम
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- अस्पताल में डॉक्टर, स्कूलों में शिक्षक और हाथी प्रभावित ग्रामीण किसानों को मुआवजा देने की मांग
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के साथ गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल आज पहली बार सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत देवभोग के दौरे सुबह 11 के आसपास जा रहे थे कि मैनपुर नगर में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री दयाल दास बघेल के काफिला को रोका और उन्हें ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं की समाधान करने की मांग किया गया इस दौरान पुलिस प्रशासन में हड़कंप देखने को मिला।

ज्ञात हो कि कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल के मैनपुर देवभोग क्षेत्र प्रवास की सूचना मिलते ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एवं महामंत्री गेंदु यादव ने एक दिन पहले ही मंत्री के काफिले को रोकने और उन्हें समस्या बताने की घोषणा कर दिए थे जिसके चलते सुबह से भारी संख्या में पुलिस बल मैनपुर में तैनात किए गए थे, गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर भी मंत्री के आने से पहले मैनपुर पहुंच गए थे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी पुलिस बल की उपस्थिति में मंत्री के काफिले को रोककर ज्ञापन सौपा और उन्हें समस्या समाधान करने की मांग किया वहीं दूसरी और मंत्री दयाल दास बघेल ने कांग्रेसियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया है,
मंत्री को सौंप गए ज्ञापन में ज्ञापन में हाथी प्रभावित परिवारों को जनहानि एवं फसल हानि की लंबित मुआवजा राशि का तत्काल भुगतान किया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर में महिला विशेषज्ञ डॉक्टर, सोनोग्राफी मशीन एवं तकनीशियन (सोनोलॉजिस्ट/टेक्नीशियन) की व्यवस्था की जाए। मैनपुर मुख्यालय में व्यवहार न्यायालय (Court) एवं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा स्थापित की जाए। स्कूलों में शिक्षक की कमी को दूर किया जाए जैसे कई मांग सौपा गया , इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, निहाल नेताम, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शाहिद मेमन, तनवीर राजपूत, आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष दुलेन्द नेगी, कांग्रेस नेता लिकेश यादव, डोमार साहू एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे,
वहीं दूसरी ओर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के आला अफसर एवं पुलिस के बाल भारी संख्या मेंतैनात किए गए थे,
