Recent Posts

July 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों से दहशत – आतंक के साए में दो दर्जन से अधिक गांव, निजात दिलाने कोई ठोस पहल नहीं

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • आवारा कुत्ते झुंड बनाकर राहगीरों पर कर रहे जानलेवा हमला, फिर 4 लोगों को काटा

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित पूरे क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार आवारा कुत्ते लोगों और मवेशियों को अपना शिकार बना रहे हैं फिर आवारा कुत्तों ने आतंक मचाते हुए 4 लोगों को बुरी तरह काटा और चारो का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि आज से दो दिन पहले देहारगुड़ा और छुईहा गौरघाट के आसपास 06 ग्रामीणों और बच्चों को आवारा कुत्तों ने दौड़ा दौड़ाकर काटा था तो रविवार को जिड़ार निवासी ग्रामीण मछली खदीरकर पालीथीन में लेकर जा रहा था कि आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया और झपटा मारकर उसके हाथ को बुरी तरह काट दिया। एक सप्ताह पहले एक ही दिन में 8 लोगों को मैनपुर नगर के भीतर आवारा कुत्तों ने सुबह के समय दौड़ा दौड़ाकर काटा।आवारा कुत्तों के आतंक के चलते ग्रामीण अपनी सुरक्षा के लिए हाथ में डंडे लेकर चल रहे है आवारा कुत्तों का आतंक मैनपुर नगर सहित आसपास के ग्राम हरदीभाठा, नहानबिरी, भाठीगढ़, भटगांव, जिडार, जाड़ापदर, नवमुड़ा, सिंहार, देहारगुड़ा आदि ग्रामों में देखने को मिल रहा है।

एक नज़र इधर भी देखे...