Recent Posts

July 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त कवि मीर अली मीर 23 जुलाई को सम्मान समारोह कार्यक्रम में पहुंचेंगे

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • शासकीय प्राथमिक व मिडिल स्कूल भाठीगढ़ में सम्मान समारोह का आयोजन

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर से 03 किलोमीटर दूर ग्राम भाठीगढ़ शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं को स्वर्गीय रामाधार शर्मा एवं स्वर्गीय विमला शर्मा के स्मृति में उनके सुपुत्र संजय शर्मा द्वारा 23 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त कवि मीर अली मीर,नूतन साहू एवं संजय शर्मा कबीर के द्वारा कविता पाठ करके छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया जाएगा।

उक्ताशय का जानकारी देते हुए संस्था के शिक्षक यशवंत बघेल ने बताया कि 23 जुलाई गुरूवार को समय मध्याह्न 12 बजे क्षेत्रीय विधायक जनक ध्रुव के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत सदस्य द्वय संजय नेताम, श्रीमती लोकेश्वरी नेताम के विशिष्ट आतिथ्य में संजय शर्मा रायपुर द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में बच्चों को बैग एवं अन्य शैक्षिक सामग्री वितरण करते हुए छत्तीसगढ़ के नाम चिन कवियों के द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु कविता पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सरपंच ग्राम पंचायत भाठीगढ़ के ग्रामीण एवं शिक्षकों के द्वारा तैयारी किया जा रहा है।