Recent Posts

September 11, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर क्षेत्र से श्री राम लला के दर्शन के लिए तीर्थयात्री अयोध्या रवाना हुए 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • भाजपा गरियाबंद जिला उपाध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गरियाबंद। श्री राम लाल दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत आज मंगलवार को मैनपुर विकासखंड से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्री भगवान श्री राम लाल के दर्शन हेतु रवाना हुए। इस अवसर पर गरियाबंद जिला के उपाध्यक्ष पंडित योगेश शर्मा ने यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर गुलाल लगाकर रवाना किया।

श्री शर्मा ने उन्हें मंगलमय सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप आईटी सेल के रूपेश साहू जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अंजलि खलको एडिशनल सीईओ सांडिल्य पंचायत निरीक्षक राजकुमार धुर्वा बोध पटेल मुकेश साहू ,विनय साहू ,शंकर पटेल नीराम सिन्हा हरिराम सहित जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।