मैनपुर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, होली में शांति व्यवस्था के लिए चौक चौराहों में पुलिसबल तैनात
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने दिया कड़ा संदेश
गरियाबंद। होली का त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहद्रापूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस द्वारा कमर कस लिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक के दिशा निर्देश एंव पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर मैनपुर एसडीओंपी ओमप्रकाश खुजुर एवं थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा के नेतृत्व में आज सोमवार देर शाम पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। मैनपुर नगर के प्रमुख गलियों चौक, चैराहों से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर होली शांतिपूर्ण मनाने की अपील के साथ ही हुड़दगियों को चेतावनी दिया है कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है होली का त्यौहार सौहद्र और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए।

मैनपुर एसडीओंपी पुलिस ओमप्रकाश खुजुर ने बताया कि मैनपुर नगर सहित पुरे क्षेत्र में पुलिस के जवान भारी संख्या में तैनात किये गये है होली में हुडदंग मचाने वाले और शराब पीकर महौल खराब करने वाले लोगो पर कठोर कार्यवाही की जायेगी, उन्होने बताया कि होली पर्व पर सतत् पेट्रोलिंग जारी है, विशेष चेकिंग के साथ पुलिस द्वारा कई स्थानों पर विशेष नजर रखा गया है शांति व सौहद्रापूर्ण होली पर्व मनाने की उन्होने अपील किया है। वही पुरे क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किये गये है ।
