Recent Posts

July 26, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

प्रमा फाउंडेशन ने मित्रता दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर सार्थक संदेश दिये

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार

मानवसेवी संस्था प्रमा फाउंडेशन शाखा-मोपर ( बलौदा बाजार) ने प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए मित्रता दिवस के अवसर पर प्रकृति और मानव की मित्रता के प्रतीक के रूप वृक्षारोपण कार्य कार्य किया गया और साथ उनकी रक्षा का शपथ लिया गया।प्रमा फाउंडेशन मोपर के कार्यक्रम प्रभारी मोनू यदु ने बताया कि प्रमा फाउंडेशन मोपर के साथियों, गांव के प्रमुखों और ग्रामीण युवा साथियों के सहयोग से गायत्री मंदिर और शमशान घाट परिसर में 100 पौधे रोपे गये साथ ही प्रमा फाउंडेशन के सदस्यों ने इनकी सुरक्षा और देखभाल की शपथ ली।

कार्यक्रम में विशेष रूप से गाँव प्रमुखों में पूर्व जनपद सदस्य डॉ मन्नू लाल कैवर्त्त, सरपंच प्रतिनिधि योगेश साहू, शिव देवांगन, मुरलीधर यदु, गीता निषाद, धीराजी निषाद ग्रामीण युवाओं में बिरसिंग सोनवानी, गोलू देवांगन, लोकेश ध्रुव, प्रहलाद निषाद, लोकेश साहू, रमेश साहू, महेश्वर, उमेश उपस्थित थे।


प्रमा फाउंडेशन से मुकेश साहू, भूपेंद्र साहू, जितेंद्र जांगडे,मोनू यदु, लकेश्वर साहू, यशवंत साहू, विनोद ध्रुव, टाकेश्वर साहू, रामानंद, शत्रुघ्न, राधेश्याम, अजय बंजारे,प्रमोद साहू,नारायण साहू निर्मल यदु आदि साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *