Recent Posts

September 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षो का सेवाकाल अतुलनीय और अनुकरणीय – श्रीमती मोहना नेताम

  • शेख हसन खान,, गरियाबंद 
  • जनपद पंचायत मैनपुर के अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम ने बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव कार्यक्रम का आयोजन

गरियाबंद। जनपद पंचायत मैनपुर के अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और त्वरित तरीके से पहुंचाना है। श्रीमती नेताम ने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षो की जनसेवा नेतृत्व और समपर्ण की यात्रा देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियों की यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निरन्तर कार्य करते हुए देश की विकास को नई दिशा दी है। अभियान के दौरान पंचायत स्तर पर विभिन्न जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण मेले, और विकास योजनाओं से जुड़े चौपालों का आयोजन किया जाएगा।

इसमें पात्र हितग्राहियों को चिह्नित कर सीधे सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रसार उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, आवास योजना और आयुष्मान भारत जैसे प्रमुख कार्यक्रमों के लिए विशेष पंजीकरण स्टॉल लगाए जाएंगे।

जनसमस्याओं का त्वरित निवारण ग्राम स्तर पर शिविर लगाकर आम जनता की शिकायतों और आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियानों का आयोजन किया जाएगा। जनसंवाद कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संपर्क करेंगे और विकास कार्यों की जानकारी साझा करेंगे। जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोहना नेताम ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से इस एक माह तक चलने वाले महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे।