Recent Posts

February 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में ईद पर निकला जुलुस, ईदगाह में नमाज अदा कर प्रदेश व देश में अमन शांति और खुशहाली की मांगी गई दुआ

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • नगर में हिन्दु मुस्लिम सभी धर्मो के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर दी ईद की बधाई

मैनपुर । तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर मे आज शनिवार को ईद उल फितर का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया , ईदगाह में मौलाना सिब्तैन रजा खान साहब द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा कराई गई और सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया।

प्रदेश व देश में अमन शांति खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई मुस्लिम भाईओ ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबाकर बाद दी और मुस्लिम समाज के लोगो ने कब्रिस्तान पहुंचकर अपने मरहूमो के कब्रो मे फुल, ईत्र चढ़ाकर फातिहा पढ़ी।

मैनपुर नगर मे ईद पर्व पर आपसी भाईचारा, सद्भावना देखने को मिला हिन्दु मुस्लिम भाई गले मिलकर एक दूसरे को बधाई देते नजर आये देर रात तक मुस्लिम भाईओ के घरो मे दावतो का सिलसिला, मिठी सेवाई की खुशबू आती रही।