Recent Posts

September 26, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश ने श्रीमती नंदनी नेताम को दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती नंदनी नेताम मैनपुर को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बडी जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने श्रीमती नंदनी नेताम को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया टीम के स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

नव नियुक्त भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सोशल मिडिया टीम के स्थाई आमंत्रित सदस्य श्रीमती नंदनी नेताम ने कहा कि युवा मोर्चा को पुरे प्रदेश सहित बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाना है। संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दिया गया है उसमें पुरा खरा उतरने का प्रयास किया जायेगा।