Recent Posts

August 8, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को राज्यसभा सांसद संजय सिंह गरियाबंद पहुंचेंगे

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • गरियाबंद में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन, निकलेगी विशाल रैली

गरियाबंद । जिला मुख्यालय गरियाबंद में विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त दिन रविवार को जिला स्तरीय विशाल कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद गरियाबंद द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिला स्तरीय विशाल समाजिक सम्मेलन सामुहिक रेलापाटा का भी आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यसभा सांसद नई दिल्ली संजय सिंह पहुंच रहे है। साथ ही छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना संस्थापक अमित बघेल, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक मुकेश अहलावत, जिला प्रमुख पूर्व विधायक ओंकार शाह, अध्यक्षता उमेंदी कोमर्रा, अध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद गरियाबंद के साथ ही आदिवासी समाज प्रमुख शामिल होंगे।

कार्यक्रम कृषि उपज मंडी प्रांगण रावण भाटा , गरियाबंद में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे पेन पुरखा सेवा-अर्जी से होगी। इसके बाद सुबह 9.30 बजे जय भीमाल पेन गोंडीथान गाथा परिवार कुरुद, परिक्षेत्र (पाण्डुका) द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। सुबह 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मांदरी नृत्य तथा 11 बजे पाहुना पईलग्नी का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे अतिथियों का स्वागत और दोपहर 1.30 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा।शाम 4 बजे विशाल रैली एवं नगर भ्रमण निकाला जाएगा। विश्व आदिवासी दिवस गरियाबंद मे धूमधाम के साथ मनाने तैयारी किया जा रहा है।