गरियाबंद पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार, स्कूल आते जाते समय भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग
- शेख़ हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद । गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अन्तर्गत स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मिडियम स्कूल जो नगर से 2 कि.मी. दूर नवमुड़ा में संचालित हो रही है, यहां लगभग 400 से ज्यादा छात्र छात्राएं अध्ययनरत है जो मैनपुर और विभिन्न ग्रामों से छोटे-छोटे स्कूली बच्चें सुबह 9ः30 बजे से 10 बजे तक तो वहीं शाम 4 से 4,30 बजे स्कूल खुलने और छुट्टी होने के समय आना-जाना करते हैं। यह स्कूल मैनपुर कुल्हाड़ीघाट मार्ग में संचालित हो रहा है और इस मार्ग से आसपास ग्रामों के भी सैकड़ों बच्चें भी इसी समय मैनपुर स्कूल पढ़ाई करने आते हैं लेकिन यह मार्ग बेहद सकरा है और पतली सिंगल मार्ग और सड़क किनारे दलदल और किचड़ होने के कारण बड़े वाहनों को साईड देते समय हमेशा दुर्घटना की अंदेशा बनी रहती है। कई बार इस मार्ग में कई बच्चें दुर्घटना के भी शिकार हो चुके है।
पिछले दिनों पालक समिति की बैठक आयोजित किया गया था जिसमें पालको और छात्र छात्राओं ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल खुलने और छुट्टी होने के समय इस मार्ग में भारी वाहन ट्रेक्टर व अन्य डम्फर, ट्रक वाहनों को कुछ समय के लिए रोकने की मांग किया है। इस संबंध में पालकों और छात्र छात्राओं ने गरियाबंद पुलिस अधिक्षक वेदव्रत सिरमोर से मांग किया है कि स्कूल खुलने और छुट्टी के समय भारी वाहनों पर रोक लगाई जाए। साथ ही तेज रफ्तार बगैर कागजात और ड्राईवरी लाइसेंस के बगैर ट्रेक्टर चलाने वालों पर कार्यवाही किया जाए।
स्कूल खुलने और छुट्टी के दौरान भारी वाहनों के नो एन्ट्री के साथ सुरक्षा जवान की भी डियूटी लगाई जाय तथा स्कूल क्षेत्र के आसपास गति सीमा निर्धारित किया जाए तथा संकेतिक बोर्ड लगाई जाए। छात्र छात्राओं ने बताया कि बच्चें सायकिल से स्कूल आते जाते है और भारी भीड़ होने के साथ तेज रफ्तार भारी वाहनों से अप्रिय घटना का डर बना रहता है।
