मैनपुर नगर में रामलीला का मंचन- महंगी कारों में रावण, जेसीबी से मेघनाथ और बाइक पर सवार नजर आई वानर सेना
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- भारी आतिशबाजी के साथ रावण के पुतला का दहन, जय जय श्रीराम के जयकारों से गुंज उठा क्षेत्र
गरियाबंद । तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में इस वर्ष आयोजित ऐतिहासिक रामलीला का लोगों के द्वारा खुब प्रसंशा किया जा रहा है। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मैनपुर में नवरात्र पर्व के बाद विजय दशमी को रात 8 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, सरपंच हनिता नायक, जनपद सदस्य कुमारी बाई पटेल, थानुराम पटेल, किशन नागेश, बाबूलाल साहू, नरेश सिन्हा, तिरनाथ नायक, दिलवर पटेल, एवं वरिष्ठ जनो द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया लम्बे समय बाद मैनपुर नगर के युवाओं ने स्वयं रामलीला में किरदार निभाया गया। रामलीला को देखने के लिए नगर सहित आसपास ग्रामों से हजारो की संख्या में दर्शक शामिल हुए।

कार्यक्रम में परंपरा और आधुनिकता के एक अनोखे संगम देखने को मिला, इस बार मंचन में कुछ हटकर किरदारों की हाई-टेक और फिल्मी अंदाज में एंट्री ने हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों में खासा उत्साह भर दिया रात 11ः30 बजे हुई भारी आतिशबाजी के बीच भगवान श्रीराम ने अग्निबाण छोड़कर रावण के विशाल पुतला दहन को दहन किया तो चारो तरफ जय जय श्री राम के जयकारे गुंज उठे और उपस्थित लोगो ने एक दूसरे को रैनी सोन पत्ता भेटकर विजय दशमी पर्व की बधाई दी।
- हाई-टेक अंदाज में नजर आए पात्रगण
मैनपुर नगर में इस बार की रामलीला का मुख्य आकर्षण कलाकारों की आधुनिक सवारी रही मंच पर प्रवेश करते ही दर्शकों की निगाहें चौंक गईं लंकापति रावण ने किसी पारंपरिक रथ के बजाय एक बेहद महंगी और शानदार कार से मंच में प्रवेश किया तो वहीं दूसरी ओर रावण के वीर पुत्र मेघनाथ ने मंच पर एंट्री के लिए जेसीबी मशीन का अनोखा इस्तेमाल किया, जिसे देखकर पब्लिक ने जमकर तालियों से स्वागत किया। वानर सेना ने घोड़ों या पैदल के बजाय तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर धमाकेदार एंट्री ली। इस दौरान रामलीला में बाली सुग्रीव युद्ध , अक्षय कुमार वध, रावण अंगद संवाद, रावण हनुमान संवाद, लक्ष्मण को शक्तिबाण, कुम्भकरण वध, लक्ष्मण और मेघनाथ युद्ध के बाद राम रावण युद्ध का मंचन किया गया।
- भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ रावण दहन
रात के ठीक 11ः30 बजे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया इस दौरान आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा, जिसका दीदार करने के लिए देर रात तक दर्शकों का तांता लगा रहा। मैनपुर की यह ऐतिहासिक रामलीला लोगो के द्वारा जमकर तारीफ किया गया।
