Recent Posts

June 24, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

रानी दुर्गावती का बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा – डॉ हीरा मीणा

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • दिल्ली से पहुंचे पूर्व प्रोफेसर डॉ मीणा ने कहा- अपने अधिकारों को लिए आदिवासी समाज को संगठित होने की जरूरत
  • मैनपुर में आदिवासी समाज द्वारा जंगी रैली निकाल जिड़ार चौक में पूजा अर्चना किया गया

गरियाबंद । रानी दुर्गावती का बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। आज शहादत दिवस पर हम सभी को संकल्प लेने की जरूरत कि समाज को उन्नति के राह पर ले जाने के लिए संगठित होने की जरूरत है। उक्त बातें दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर समाज सेविका डॉ हीरा मीणा ने मैनपुर में आयोजित वीरांगन रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

इस मौके पर विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति लोकेश्वरी नेताम, आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम, जनपद सदस्य प्रताप मरकाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, निहाल नेताम, श्रीमति कुंजाम एवं आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में आज आदिवासी समाज द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती की बलिदान दिवस मनाई गई। सर्वप्रथम समाज प्रमुखों द्वारा रानी दुर्गावती की छायाचित्र की पूजा अर्चना किया गया। रैली निकाल गगनभेदी नारे लगाये। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि गोड़वाना सम्राज्य शासिका वीरांगना रानी दुर्गावती के साहस और बलिदान को आज सभी नमन कर रहे हैं।

उन्होंने समाज को एकजूट रहने का आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम ने कहा रानी दुर्गावती के युद्ध कला के आगे मुगल शासक भी नतमस्तक थे। आज आदिवासी समाज को और अधिक संगठित करने सभी तन मन धन से जूट जायेंगे। आदिवासी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। देश के आजादी के लिए हजारो लाखो आदिवासियो ने अपने प्राणो को न्यौछावर कर दिया है।

आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता महेन्द्र नेताम ने बलिदान दिवस पर रानी दुर्गावती के अदम्य साहस, शौर्य ,बलिदान को नमन करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती किसी आगे घुटने नहीं टेके और मातृभुमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया। मातृभूमि की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती का बलिदान देशवासियों को सदैव प्ररेणा देता रहेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से मैनपुरकला सरपंच गजेन्द्र नेगी, दुलेन्द्र नेगी, सुभाष मरकाम, सोहन नागेश, गुंजेश कपिल, गगन नेगी, सुधीर राजपूत, दामोदर नेगी, धनसिंग नेगी, वेदप्रकाश नागेश, पप्पू ध्रुव, ईश्वर ध्रुव, विशेश्वर ध्रुव, गोवर्धन ध्रुव, धनंजय ध्रुव, कॉमेश्वरी ध्रुव, खिलेंद्री फरस, लुकेश्वरी ठाकुर, झरना मरकाम, कमलकिशोर सन्डे, योगेश मरकाम सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।