Recent Posts

July 20, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नेशनल हाइवे 130 -C में दुर्घटना से घायल को बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने तत्काल अस्पताल पहुंचवाया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। मैनपुर देवभोग नेशनल हाइवे 130 सी मे फुलझर के पास आज रात 7.30 बजे के आसपास एक मोटर साइकिल सवार ग्रामीण मवेशियों से टकरा गया।

जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वही दूसरी ओर देवभोग से मैनपुर की ओर लौट रहे बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव घायल युवक को देखकर तत्काल अपनी गाड़ी रूकवाई और घायल युवक को मैनपुर अस्पताल पहुंचवाई तथा डॉक्टरों को उपचार करने का निर्देश दिया।