छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कवि मीर अली मीर 11 सितम्बर को छात्र सम्मान समारोह में पहुंचेंगे
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर से 6 किमी दूर ग्राम गिरहोला स्थित शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में डॉ रामाधर शर्मा एवं विमला शर्मा की स्मृति मे छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह एवं स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कवि लेखन मीर अली मीर पहुंचेंगे। उनके साथ कवि नुतन साहू, सुरेन्द्र अग्निहोत्री, संयोजक संजय कबीर शर्मा भी पहुंचेंगे। कार्यक्रम मे नशामुक्ति के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा। इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों द्वारा तैयारी किया जा रहा है व क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील किया है।
