Recent Posts

September 9, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव ने मैनपुर को दिया सौगात – हायर सेकेण्डरी स्कूल में 5 अतिरिक्त कमरों का निर्माण कार्य जारी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • 8 माह पूर्व मैनपुर पहुंचे शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव ने छात्र -छात्राओं से मुलाकात कर स्कूल भवन निर्माण करवाने दिया था आश्वासन
  • 5 अतिरिक्त कमरों के निर्माण से छात्रों को शिक्षा हासिल करने मे होगी सुविधा

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव 8 माह पूर्व मैनपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्र -छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को पूछा था तब छात्र -छात्राओं ने बताया था कि मैनपुर में वर्षो पूर्व हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रारंभ किया गया है लेकिन अब तक भवन का निर्माण नहीं हुआ है।

जिसके कारण हाईस्कूल के भवन मे हायर सेकेण्डरी स्कूल का संचालन किया जा रहा है जिससे यहां जगह की कमी के चलते भारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव ने छात्र -छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल भवन निर्माण करवाने का आश्वासन दिया था। हायर सेकेण्डरी स्कूल मैनपुर के लिए शिक्षामंत्री ने 34 लाख रूपये की राशि स्वीकृत किया है। पिछले एक माह से 5 अतिरिक्त कमरों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। हायर सेकेण्डरी स्कूल में 5 अतिरिक्त कमरों के निर्माण किये जाने से बच्चो की परेशानी काफी हद तक दूर हो जायेगी और पढ़ाई करने मे उन्हे आसानी होगी। ग्राम पंचायत मैनपुर द्वारा भवन निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ।

नगर के वरिष्ठजनों व विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने भवन निर्माण के लिए राशि जारी करने पर शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। मैनपुर के स्कूली बच्चों के लिए शिक्षा के मंदिर में सुविधाओं का विस्तार होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल पर मैनपुर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल को एक बड़ी सौगात मिली है। स्कूल परिसर में 34 लाख की लागत से पांच अतिरिक्त कमरों वाले नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर और सुविधाजनक शैक्षणिक माहौल मिलेगा। इस निर्माण कार्य से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मैनपुर में अध्ययनरत सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा। अतिरिक्त कमरे बनने से कक्षाओं में बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी, जिससे भीड़भाड़ और जगह की कमी दूर होगी। अध्ययन का बेहतर माहौल नए और हवादार कमरों के निर्माण से विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी और उन्हें पढ़ाई के लिए एक अनुकुल वातावरण मिलेगा। शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा नए कमरों का उपयोग प्रयोगशाला, लाइब्रेरी या स्मार्ट क्लासरूम जैसी आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए भी किया जा सकेगा।

दूरस्थ ग्रामीण अंचल में शिक्षा के बुनियादी ढांचे का मजबूत होना क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए शिक्षा मंत्री का आभार जताया है मैनपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए यह भवन उज्ज्वल भविष्य की नई नींव साबित होगा।
क्या कहते हैं अधिकारी – विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मैनपुर देवनाथ बघेल ने बताया हायर सेकेण्डरी स्कूल मे 05 अतिरिक्त कमरो का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है निश्चित रूप से इससे छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।