बिहान मिशन की प्रगति और नई कार्ययोजना को लेकर जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
- महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना, लक्ष्य अनुरूप प्रगति एवं आगामी रणनीतियों पर चर्चा के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर की अध्यक्षता में जिला पंचायत गरियाबंद के सभाकक्ष में एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिले के समस्त विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, आईएफसी एंकर, क्षेत्रीय समन्वयक, पीआरपी, वरिष्ठ सीआरपी, एफपीओ एवं एफपीसी-सीईओ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री चंद्राकर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विकासखण्डों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आईएफसी की प्रगति एवं नवीन प्रस्ताव, लखपति दीदी एवं लखपति ग्राम की प्रगति, 10 के एफपीओ एवं एफपीसी की स्थिति, प्रोड्यूसर ग्रुप का गठन एवं संचालन, एसवीईपी एवं ओएसएफ गतिविधियां, फार्म एवं नॉन-फार्म आजीविका, एसआईएसडी लक्ष्य, समूह सैचुरेशन, सीएलएफ ट्रांजेक्शन एंट्री, मॉडल सीएलएफ एमपीआर प्रविष्टि, बैंक लिंकेज, एंटरप्राइज फाइनेंस तथा एनपीए की स्थिति सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। श्री चंद्राकर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए।
