Recent Posts

October 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सर्व यादव समाज 30 जुलाई को आयोजित कर रहा महिला सशिक्तकरण एवं महिला जागृति सम्मलेन

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पदमश्री फुलबासन बाई यादव देवभोग पहुंचेंगी

मैनपुर – सर्व यादव समाज के तत्वाधान में 30 जुलाई दिन शुक्रवार को महिला सशिक्तरण एंव महिला जागृति सम्मेलन का आयोजन मंडी प्रांगण में देवभोग में दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित पद्मश्री, श्रीमती फूलबासन यादव देवभोग पहुचेंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष शालिनी यादव, अति विशिष्ट अतिथि विधायक डमरूधर पुजारी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद श्रीमती स्मृति ठाकुर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती, पारुल माथुर, एंव अन्य अतिथि विशेष रूप से शामिल रहेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए मैनपुर यादव समाज के संरक्षक गैंदु यादव ने बताया कि सर्व यादव समाज जिला गरियाबंद द्वारा महिला सशिक्तरण एंव महिला जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसको लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसमें सामाजिक संगठन के विभिन्न विषयो पर चर्चा किया जायेगा। हमारे गरियाबंद जिला प्रदेश स्तर के यादव समाज के महिला प्रतिनिधियों का सम्मान किया जायेगा, और इस कार्यक्रम को सफल बनाने यादव समाज द्वारा गांव गांव बैठक लेकर जोर शोर से तैयारी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *