उदंती अभ्यारण्य के पर्यटन स्थल का मनोरम दृश्य को देखने पहुंचने लगे प्रदेश के बड़े अफसर परिवार सहित
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- मैनपुर पुलिस की उपस्थिति में पर्यटकों को किया गया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
- नक्सली मुक्त घोषित होने के बाद अब पहुंचने लगे क्षेत्र के जंगलों के भीतर स्थित पर्यटन स्थलों में प्रदेश के बड़े अफसर
मैनपुर । गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट के घने जंगल और उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के भीतर स्थित प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटक स्थल ‘देवदहरा जलप्रपात’ में आज रविवार को प्रदेश स्तर के उच्च पुलिस अधिकारियों और स्थानीय मैनपुर पुलिस की संयुक्त टीम पहुंची। यहां क्षेत्र अब नक्सल मुक्त घोषित होने के बाद पर्यटन स्थल में बड़े अफसर और जनप्रतिनिधि परिवार के साथ पहुंचने लगे हैं मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को एईआरएस के अफसर वरुण सिंघला भी देवदहरा जलप्रपात पहुंचे हुए थे। यहां के खूबसूरत जलप्रपात को देखकर उन्होंने काफी प्रसन्नता जाहिर किया इस दौरान सीआरपीएफ के जवान और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
वहीं दूसरी जलप्रपात का आनंद लेने बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों को पुलिस टीम ने साइबर क्राइम से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने वर्तमान में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग और लोन ऐप जैसे साइबर अपराधों से बचने के तरीकों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
जागरूकता अभियान के मुख्य बिंदु-
अज्ञात लिंक से सावधानी: किसी भी अज्ञात संदेश या व्हाट्सएप पर आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई।
गोपनीयता बनाए रखना: अपने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी, पासवर्ड और ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की ताकीद की गई।
तत्काल शिकायत दर्ज कराएं: साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने अथवा नजदीकी पुलिस थाने में सूचना देने की अपील की गई।
- पर्यावरण व वन नियमों का पालन
पर्यटकों को जलप्रपात और अभ्यारण्य क्षेत्र में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने तथा वन्यजीव संरक्षण नियमों का पालन करने का निर्देश भी दिया गया। मैनपुर पुलिस और राज्य स्तरीय अधिकारियों की इस पहल का वहां मौजूद पर्यटकों ने स्वागत किया। अधिकारियों का कहना है कि प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर इस तरह के अभियानों का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके अवकाश के समय में भी जागरूक और सुरक्षित बनाना है। इस मौके पर प्रमुख रूप से सीआरपीएफ 65वीं बटालियन कुल्हाड़ी घाट के सहायक कमांडेंट सुधीर कुमार मैनपुर थाना प्रभारी डोमेन्द्र सिंन्हा एवं स्थानीय अधिकारी पुलिस के जवान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
