Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मरीन ड्राइव में खुला सिंह स्टार कैफे’

रायपुर: स्वादिष्ट व्यंजनों को पसंद करने व स्वाद लेने वालो के लिये तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) के पास एक बढ़िया होटल ‘सिंह स्टार कैफे’ खुल गया है।जहाँ पर स्वादिष्ट व्यंजनों का जायका मिलेगा।जिसका उद्घाटन गिरीश दुबे अध्यक्ष रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के हाथों से गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर पार्षद कामरान अंसारी, राकेश धोतरे, दर्शन पटेल के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुए व रेस्टोरेंट के संचालकद्वय प्रखर शर्मा व मंदीप सिंघोत्रा को नए संस्थान के शुभारंभ पर बधाई दी।


प्रखर शर्मा ने बताया कि हम लोग स्वादिष्ट व्यंजनों के शौकीन लोगो को स्वच्छ परिवारिक, दोस्ताना माहौल में समय बिताने के साथ खाने का आनन्द लेने व पसन्द करने वाले लोगो के लिए यह कैफे खोले है और विश्वास है कि हमारे ग्राहकों को ये बहुत पसन्द आएगा।
मंदीप सिंघोत्रा ने कहा कि कोरोना काल के बाद लोग सेहत के लिए और ज्यादा जागरूक हुए है इसलिए हम सही कीमत में अच्छी चीज ग्राहकों को परोसेंगे जिसे लोग बेशक पसन्द करेंगे।
उद्घाटन अवसर पर पहुचे अतिथियों व अन्य ग्राहकों ने ‘सिंह स्टार कैफे’ के इंटीरियर को पसन्द किया और स्वाद की तारीफ करते हुए सर्विस को उत्कृष्ट भी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *