Recent Posts

September 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मुंगझर शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत गरियाबंद के पूर्व अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने दिलाई शपथ

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, मुंगझर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी परिषद एवं हाउस सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत गरियाबंद के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर एवं अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमिता सिंह ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या द्वारा नवनिर्वाचित विद्यार्थी परिषद एवं हाउस पदाधिकारियों को बैज पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों के लिए चुनाव आयोजित किया गया, जिसमें निर्वाचित एवं विजयी छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित पदों पर मनोनीत किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती स्मृति ठाकुर ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना एवं उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्चा नेतृत्व ईमानदारी, समर्पण और सेवा की भावना से अपने दायित्वों का निर्वहन करने में निहित है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रभारी नीरज कुमार साहू रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक गोपाल प्रसाद ताम्रकार के मार्गदर्शन में किया गया।