Recent Posts

August 5, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जिला पंचायत गरियाबंद के सीईओ प्रखर चंद्राकर ने पीएम-जनमन आवास, मनरेगा कार्यों और आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • स्व-सहायता समूहों से चर्चा कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

गरियाबंद । गरियाबंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने दौरा कर जनपद पंचायत छुरा कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री चंद्राकर ने ग्राम पंचायत द्वारतरा, मडेली एवं जरगांव में प्रधानमंत्री जनमन (पीएम-जनमन) योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों से चर्चा कर निर्माण कार्यों की प्रगति और योजना से मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने आवास निर्माण कार्य समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

श्री चंद्राकर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर उनकी आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान समूहों द्वारा संचालित मत्स्य पालन, बतख पालन एवं मुर्गी पालन गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए आय वृद्धि के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा आजीविका गतिविधियों के विस्तार सहित सकारात्मक पहल करने को कहा। श्री चंद्राकर ने वीबीजी-राम-जी के अंतर्गत डबरी निर्माण, रंगमंच निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ सतीश चंद्रवंशी, आवास जिला समन्वयक विजय साहू सहित समूह की महिलाए और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।