Recent Posts

September 16, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सेंट जेवियर स्कूल मना रहा स्वच्छता पखवाड़ा

St. Xavier's school celebrating sanitation fortnight

कांटाबांजी। स्थानीय सेंट जेवियर हाई स्कूल आज से  स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है। इसी तहत स्कूल द्वारा एक जन जागरण रैली का आयोजन किया गया जो स्थानीय पुलिस थाने से प्रारम्भ हो कर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए  विद्यालय में समाप्त हुई।

St. Xavier's school celebrating sanitation fortnight

रैली का उद्घाटन थाना के सेकंड इंचार्ज प्रणय मुर्मू ने किया ।उन्होंने छात्रों को स्वच्छ भारत के साथ साथ शहर को भी स्वच्छ रखने का आवाहन किया। रैली में छात्र अपने हाथों में विभिन्न लिखित तख्तियां भी ले के रखे थे तथा स्वच्छता सम्बंधित नारे भी लगा रहे थे। आगामी दिनों में हॉस्पिटल में स्कूल के छात्रों द्वारा सफाई का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है ऐसा विद्यालय परिचलना समिति के सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधान अध्यापक हर प्रसाद नायक मोहन्ती, लक्ष्मी मेडम आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक नज़र इधर भी देखे...