Recent Posts

March 25, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में भगवान विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव होंगे शामिल

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • राज मिस्त्री संघ मैनपुर द्वारा 17 सितम्बर को मैनपुर में धूमधाम के साथ भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाने बैठक संपन्न

मैनपुर । तहसील मुख्यालय मैनपुर में श्री पैरी गंगा राज मिस्त्री मजदूर यूनियन मैनपुर द्वारा 17 सितम्बर दिन शनिवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम के साथ मनाने के लिए बैठक संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मैनपुर नगर में मनाया जायेगा इस दौरान मूर्ति स्थापना के साथ पूजा अर्चना किया जायेगा रात में झांकी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव, अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति श्रीमति लोकेश्वरी नेताम, विशेष अतिथि सरपंच मैनपुर बलदेव राज ठाकुर, जनपद सदस्य मनोज मिश्रा, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और 18 सितम्बर रविवार को विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस बैठक में राज मिस्त्री संघ के अध्यक्ष नोहर पटेल, उपाध्यक्ष रूपेश कश्यप, खेत्रो कश्यम, थनवर पावड़े, शेखर ध्रुव, चंद्रहास यादव, सुंदर विश्वकर्मा, चैनसिंह नेगी, नोहर यादव, कांती पटेल, गजेन्द्र पाड़े, तेजराम पटेल, अभयराम यादव, श्यामा विश्वकर्मा, सुकचंद ध्रुव, भोज यादव सहित बड़ी संख्या में राज मिस्त्री संघ के सदस्य उपस्थित थे।