Recent Posts

September 11, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

थाना गरियाबंद में पदस्थ उप निरीक्षक अजय सिंह निलंबित

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो में एक पुलिस अधिकारी द्वारा पैसे के लेन-देन की बातचीत का मामला 

सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल ऑडियो में पैसे के लेन-देन की बातचीत पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना गरियाबंद में पदस्थ उप निरीक्षक अजय सिंह को किया गया निलंबित।

विवरण- सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो में एक पुलिस अधिकारी द्वारा पैसे के लेन-देन की बातचीत किया जा रहा है। ऑडियो में सुनाई दे रहे पुलिस अधिकारी की आवाज कोतवाली गरियबांद में पदस्थ उप निरीक्षक अजय सिंह का होना प्रथम दृष्टिया स्पष्ट है।

जिस पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के द्वारा मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक अजय सिंह थाना गरियाबंद को पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में जिम्मेदार पद पर कार्यरत रहने के बावजूद पदीय कर्तव्यों के प्रति संदिग्ध आचरण, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता पाये जाने से उप निरीक्षक अजय सिंह थाना गरियाबंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।