सार्वजनिक स्थानों में शराबियों के आतंक से त्रस्त हो गए जनता- थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा एवं पुलिस बल की लगातार गस्त से आसामाजिक तत्वों में मचा हडकंप
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही से मैनपुर नगर व क्षेत्र में साकारात्मक असर देखने को मिल रहा
गरियाबंद। मैनपुर में पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ सड़कों-तालाबों से गायब हुई शराबखोरी, तस्करों में हड़कंप, थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा के नेतृत्व में ताबड़तोड़ गश्त, सार्वजनिक जगहों पर मदिरापान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई से मचा है हडकंप। मैनपुर नगर व आसपास ग्राम के लोग शाम होते ही शराबियों व आसामाजिक तत्वों से बेहद परेशान हो गए थे। नगर के बस स्टैण्ड, तालाब, स्कूल मैदान, सरकारी कार्यालय के मैदान और साप्ताहिक बाजार के साथ तालाब किनारे शाम होते ही शराबियों का अड्डा बन जाता था और तो और शराबखोरी करने के बाद गाली गलौज से आसपास रहने वाले परेशान हो गए थे। नगर व क्षेत्र के लोगो ने इस समस्या से मैनपुर थानाप्रभारी को अवगत कराया तो मैनपुर थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा ने पुलिस की एक टीम तैयार कर प्रतिदिन शाम होते ही ऐसे स्थानों पर दबीश देने से जहां एक ओर अब इन सार्वाजनिक स्थानों में शराबियों और आसामाजिक तत्वों हुड़दंग करने वालों में हड़कंप मंची और काफी हद तक व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही सख्त कार्यवाही कर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।

मैनपुर नगर में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए मैनपुर पुलिस ने ऐसा अभियान छेड़ा है, जिसने असामाजिक तत्वों की कमर तोड़ दी है। शाम ढलते ही सक्रिय हो जाने वाली पुलिस टीम अब बाजार, तालाब और मुख्य सड़कों पर लगातार गश्त कर रही है, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों में जबरदस्त खौफ देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले तक जहां तालाब किनारे, बाजार चौक और सड़क के आसपास खुलेआम शराब की महफिलें सजती थीं। वहीं अब पुलिस की सख्ती के चलते ये नजारे पूरी तरह गायब हो गए हैं। शराब पीकर बोतलें फोड़़ने और राहगीरों के लिए खतरा पैदा करने वाले तत्वों पर नकेल कस दी गई है।
- जनता को बड़ी राहत
पुलिस की इस कार्रवाई से नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। सार्वजनिक जगहें अब पहले से ज्यादा साफ, सुरक्षित और व्यवस्थित नजर आ रही हैं। खासकर शाम के समय महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की आवाजाही अब सहज हो गई है। मैनपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और गांजा तस्करी के खिलाफ भी व्यापक अभियान छेड़ रखा है। लगातार हो रही कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। वे छिपने को मजबूर हो गए हैं। थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा की अगुवाई में पुलिस अब सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि खुद मैदान में उतरकर स्थिति संभाल रही है। यही वजह है कि अपराधियों के बीच अब यह संदेश साफ पहुंच गया है कि मैनपुर में कानून से खिलवाड़ करना आसान नहीं।
नगर के लोग पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा कर रहे
लगातार मिल रही सफलता के बाद अब हर गली-मोहल्ले में पुलिस की इस सख्ती की चर्चा हो रही है पुलिस की इस कार्यवाही का लोग प्रशंसा कर रहे है साथ ही लोगो ने थाना प्रभारी से मांग भी किया है कि शाराब पीकर तेज रफ्तार मोटर सायकल चलाने वालो और नगर के भीतर तेज रफ्तार टेक्टर दौड़ाने वालो पर कार्यवाही किया जाय।
