Recent Posts

November 7, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

21 मई से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का मैनपुर में आयोजन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने के उददेश्य से खेल एंव युवा कल्याण विभाग द्वारा 21 मई से लेकर 15 जून तक विकासखण्ड स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विकासखण्ड मैनपुर के ग्राम जाडापदर एवं भाठीगढ में किया जायेगा।

उक्त आशय की जानकारी नोडल अधिकारी यशंवत बघेल ने बताया कि प्रशिक्षण में सब जुनियर व जुनियर स्तर के खिलाडी भाग ले सकेंगे। छत्तीसगढिया ओलंपिक स्तर के सभी खेलो का प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, बैडमिंटन, इत्यादि खेलो का भी गुर सिखाया जायेगा मैनपुर विकासखण्ड के प्रतिभागी इसमें भाग ले सकेंगे।