Recent Posts

October 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में मुस्लिम समाज द्वारा जश्न-ए- गौसे आजम के मुबारक मौके पर तकरीर और लंगर का आयोजन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में गौस पाक के मुबारक महीना मुस्लिम समाज द्वारा धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

गुरूवार को रजा मस्जिद मैनपुर में मौलाना सिब्तैन रजा साहब द्वारा नुरानी तकरीर पेश किया गया और शुक्रवार को आम लंगर के साथ अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जश्न-ए गौसे आजम पर्व के चलते घरों घर इन दिनों मुस्लिम समाज में लंगर एवं दावत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।