Recent Posts

August 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

शिक्षक अन्नु कुमार ध्रुव का निधन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर । मैनपुर विकासखण्ड के पूर्व माध्यमिक शाला गरहाडीह के शिक्षक अन्नु कुमार ध्रुव के अकास्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर देखने को मिल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व माध्यमिक शाला गरहाडीह के शिक्षक अन्नु कुमार ध्रुव उम्र लगभग 45 वर्ष आज रविवार सुबह 4 बजे सीने में दर्द उठा और उसे ईलाज के लिए नगरी अस्पताल ले जाया गया नगरी से धमतरी ले जाते समय शिक्षक अन्नु कुमार ध्रुव का निधन हो गया जिससे क्षेत्र में शोक की लहर देखने को मिल रहा है। शिक्षक अन्नु कुमार ध्रुव काफी मिलनसार मृदुभाषी थे क्षेत्र के शिक्षको उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हे श्रद्धाजंली अर्पित किया है।