भाजपा सरकार सभी वर्गो के विकास और उत्थान के लिए योजनाएं संचालित कर रही – गोवर्धन मांझी
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने ग्राम खोखमा और कालीमाटी में किया राशन दुकानों का लोकार्पण
गरियाबंद। क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों को राशन सामग्री प्राप्त करने में हो रही कठिनाइयों को दूर करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने आज गुरूवार को मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खोखमा और कालीमाटी में लाखों रुपये की लागत से नवनिर्मित दो शासकीय उचित मूल्य राशन दुकानों का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति स्मृति ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष मोहना नेताम, जनपद सदस्य किशोर मांझी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या मे उपस्थित थे। इस दौरान श्री मांझी ने विधिवत पूजा अर्चना कर और फीता काटकर लोकार्पण किया। इन दुकानों के शुरू होने से अब स्थानीय ग्रामीणों को राशन के लिए दूर-दराज नहीं भटकना पड़ेगा और उन्हें उनके ही क्षेत्र में सुगमता से खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेगा। 
लोकार्पण समारोह के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोवर्धन मांझी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से गांव, गरीब और किसानों को समर्पित सरकार है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है। श्री मांझी ने आगे कहा कि इन नई राशन दुकानों के प्रारंभ होने से ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों बचेगा सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र परिवार राशन जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने कहा लंबे समय से राशन दुकान भवन की मांग किया जा रहा था ग्रामीणो की मांग आज पूरी हुई है। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रेमशीला नेताम (सरपंच ), ओंकार पर्वते ( उपसरपंच ), नाभोराम नागेश पुजारी, कुमारसिंह नागेश, मुरलीधर निधि, हरदु नायक, प्रताप सिंह शांडील, रूपचंद नेताम, सुशीला नागेश, कार्तिक नागेश, सेलपा सोनी, गिरीशचंद गुप्ता, बुधराम नागेश, गयाराम मांझी, देवनारायण मांझी, संतोष माझी सरपंच, बलिराम नेताम उप सरपंच, किशोर माझी, पवित्रो सोरी, भजमन माझी, अष्टम पुजारी, परसु राम नेताम, धनसिंह ओटी, विद्याधर नागेश, प्रदीप पटेल, कमला सोरी, सरसो बाई, उन्नासी ध्रुव, रायबती नेताम, चम्पा यादव, नारायणी पटेल एवं बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।
