Recent Posts

June 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गोपालपुर मेें सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा का मामला गरमाया, वृक्षों की अवैध कटाई कर साक्ष्य मिटाने जेसीबी से जड़ तक उखाड़ फेंके 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • अवैध कब्जा की शिकायत सुशासन तिहार में करेंगे ग्रामीण, एसडीएम ने कहा – मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर के ग्राम साल्हेभाठ मे एक किसान द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर जहां सरकारी जमीन को चारो तरफ से फेंसिंग तार से घेर लिया है। वही दूसरी ओर सरकारी जमीन में लगे वर्षो पुराने दर्जनों वृक्षों को बगैर अनुमति के अवैध रूप से काटा गया है। इस मामले की शिकायत ग्रामीणों ने पूर्व में किया था तो संबंधित पटवारी द्वारा इसकी जांच पंचनामा रिपोर्ट तत्कालीन तहसीलदार को सौपा था लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं होने से ग्राम पंचायत गोपालपुर के ग्रामीणों में भारी नराजगी देखने को मिल रही है। इस मामले की शिकायत आगामी 4 जून को गौरघाट में आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों द्वारा किया जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय मैनपुर लगभग 05 किमी दूर ग्राम पंचायत गोपालपुर के आश्रित ग्राम सालहेभाठ के खसरा क्रमांक 302/1 मे एक कृषक देवराम साहू द्वारा ग्रामीणो द्वारा शासकीय भूमि चारागाह के लिए रखे गये जमीन पर चारो तरफ फेंसिंग तार लगाकर कब्जा कर लिया गया है और तो और दर्जनभर से ज्यादा वृक्षा को काट दिया गया है। बगैर अनुमति के वृक्षों को काटा गया है। साथ ही इसकी शिकायत की जानकारी लगते ही अवैध रूप से काटे गये वृक्षों के साक्ष्य को मिटाने के लिए जेसीबी से जड़ तक उखाड़ दिया गया है। मौके से कई वृक्षों को गायब कर दिये गये है। आग लगाकर राख में तब्दील कर दिया गया है। ग्राम के वरिष्ठ नागरिक प्रेमसाय जगत, छबि दीवान, पारेश्वर नेगी, बलिराम ठाकुर एवं ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय भूमि पर कब्जा किया जाना बेहद गंभीर मामला है। लगभग 5-6 माह पहले इसकी शिकायत किया गया था और पटवारी तथा राजस्व विभाग के अधिकारी मौके का निरीक्षण कर अवैध कब्जा किये जाने की पुष्टि किया था लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं होना समझ से परे है। ग्रामीणों ने अवैध कब्जा हटाने के साथ ही वृक्षों की अवैध कटाई पर कार्यवाही की मांग किया है।

क्या कहते हैं सरपंच – ग्राम पंचायत गोपालपुर के सरपंच खेलन दीवान ने कहा सरकारी भूमि चारागाह के लिए रखा गया था जिसमे अवैध कब्जा किसान देवराम साहू द्वारा किये जाने की शिकायत मिली है इस मामले मे कार्यवाही किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत सुशासन मे कलेक्टर गरियाबंद से किया जायेगा।

एसडीएम मैनपुर ने कहा कि मामले पर कार्यवाही की जायेगी – इस संबंध मे मैनपुर एसडीएम हितेश्वरी बाघे ने चर्चा में बताया कि मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। जांच उपरांत उचित कार्यवाही की जायेगी।