Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद कलेक्टर श्री बी.एस उइके ने संयुक्त जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने आज सवेरे 8ः00 बजे संयुक्त जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। श्री उइके ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर निवास में भी किया गया ध्वजारोहण – कलेक्टर श्री उइके ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। श्री उइके ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश को आजाद कराने में उनके योगदान के लिए नमन किया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे। कलेक्टर श्री उइके ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।