वन विभाग मैनपुर द्वारा सीड बाल के माध्यम से हरियाली बिखेरने छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों को दी जा रही जानकारी
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा छात्र छात्राओं को सीड बाल रोपण के संबंध में दिया जानकारी
गरियाबंद । गरियाबंद जिले के मैनपुर ग्राम देहारगुड़ा में आज शनिवार को वन विभाग द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्र छात्राओं को पर्यावरण एवं वन संरक्षण के दिशा में जानकारी दिया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी मैनपुर आर.के साहू ने बताया कि सीड बाल रोपण के तहत बारिश के दिनो मे पौधा रोपण किया जाना है। इसके तहत मिटटी के गोले में बीज को डालकर दूर दूर तक पौधा रोपण किया जाता है। साथ ही वन एवं वन्यप्राणियो की सुरक्षा के संबंध मे जानकारी दिया। छात्र छात्राओं ने पौधारोपण मे सहयोग कर जंगल की सुरक्षा करने का शपथ लिया यह कार्यक्रम गरियाबंद डीएफओ शशिकानंद के निर्देश एवं एसडीओ मनोज चन्द्राकर के मार्गदर्शन पर आयोजित किया जा रहा है।
वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री साहू ने बताया मैनपुर, नहानबिरी, बेहराडीह, जाड़ापदर, ठेमली, मोहदा, गौरघाट, कोदोभाठ, देहारगुड़ा दबनई, छोटे गोबरा, बड़े गोबरा काटीपारा मे 38 हजार सीड बाल के माध्यम से वृक्षारोपण किया जाना है जिसमे अर्जुन, बेहड़ा, बोहर, बेल, तेन्दु, ईमली करंज, गील्ची, जामुन, धनबोहार, हर्रा, काजू आम महुआ, चार, साजा, खैर बीज जैसे पौधो का रोपण किया जाना है इस मौके पर प्रमुख रूप से देहारगुड़ा के सरपंच महेश दिवान, पूर्व सरपंच डिगेश्वरी सांडे, पवन दिवान, देवन नेताम, सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेश नाग, अघन सोरी एवं बड़ी संख्या मे वन विभाग के कर्मचारी छात्र छात्राएं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
