Recent Posts

June 27, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सीएम हेल्पलाईन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा – गौरीशंकर कश्यप

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि अब सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय करेगा जनता की समस्याओं की मॉनीटरिंग

गरियाबंद। जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा केन्द्र के नरेन्द्र मोदी एवं राज्य के विष्णुदेव साय सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति मे बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने जो कार्य किया जा रहा है। वह अपने आप में एक मिशाल है। आज सरकार की योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखने लगी है। श्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुरू की गई। सीएम हेल्पलाइन 1076 और ऑनलाइन पोर्टल की अनूठी पहल का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार जनता के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है अब तक छत्तीसगढ़ के नागरिकों को अपनी छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब इस नई हेल्पलाइन के जरिए प्रदेश के आम नागरिकों को सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय तक अपनी बात पहुंचाने का सीधा मौका मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि इस हेल्पलाइन के तहत दर्ज होने वाली हर शिकायत की मॉनीटरिंग सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा की जा रही है जिससे सरकारी अधिकारियों और विभागों में जवाबदेही तय होगी। छत्तीसगढ के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता की परेशानियों को समझते हुए वर्तमान भाजपा सरकार ने एक सशक्त, पारदर्शी और सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय से नियंत्रित होने वाला नया सिस्टम स्थापित किया है। श्री कश्यप ने विश्वास जताया कि यह हेल्पलाइन प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाएगी और प्रशासनिक तंत्र को और अधिक जिम्मेदार व संवेदनशील बनाएगी।