Recent Posts

March 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता त्रस्त, हर मोर्चे पर नियंत्रण खो चुकी – रामकृष्ण ध्रुव

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । भाजपा सरकार के दो वर्ष के शासन में प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। हर मोर्चे पर सरकार नियंत्रण खो चुकी है। उक्त बातें ब्लाॅक कांग्रेस मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बहुमुल्य खनिज संपदा को उद्योगपतियों के हवाले करने की तैयारी किया जा रहा है। सैकड़ों किसान धान बेचने से वंचित हो गये।

सत्यापन और एग्रीस्टेक कार्य के लिए अंतिम तक किसान घुमते रहे। भाजपा सरकार के कार्यकाल में धान खरीदी से लेकर वोटर लिस्ट तक गड़बड़ी के चलते पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। श्री ध्रुव ने आगे कहा भाजपा के सांसद विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। राजिम कुंभ में करोड़ों का बजट के बावजूद भारी अव्यवस्था है। स्थानीय कलाकारों एवं पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भारी अव्यवस्थाओ का सामना करना पड़ रहा है। कोई ढंग का इंतिजाम नहीं है। पैसा कहा खर्च किया जा रहा है। श्री ध्रुव ने कहा भाजपा के विधायक रोहित साहू स्वयं मेला में अव्यवस्था को लेकर अधिकारियों पर नराजगी जता रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं जो जनता को सोचने को मजबुर करता है।