Recent Posts

November 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

रात्रिकालीन डांस प्रतियोगिता में देर रात तक डटे रहे दर्शक

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • हरदीभाठा में डांस प्रतियोगिता में बूजूर्गाे ने दिखाया अपना कला जमकर बटोरी तालियाॅ

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगे ग्राम पंचायत हरदीभाठा में बालमंडली द्वारा देवउठनी के पर्व के पावन अवसर पर रात्रिकालीन रिकार्डिंग डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस डांस कार्यक्रम में लगभग 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इसमे सबसे दिलचस्प यह रहा कि गांव के कुछ बड़े बूजुर्ग भी छत्तीसगढी गीत में जोरदार प्रस्तुती देकर जमकर तालिया बटोरी और देर रात तक भारी दर्शको की भींड कार्यक्रम को देखने डटे रहे वही छोटे छोटे बच्चों व युवाओं ने भी अपना कला का जोरदार प्रदर्शन किया। डांस कार्यक्रम का संचालन डोमार पटेल ने किया।