Recent Posts

August 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

तिरंगा हमारी आन, बान -शान का प्रतीक – नेहरू निषाद

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • भाजपा मंडल कांदाडोंगर द्वारा तिरंगा यात्रा में भारी उत्साह

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के दुरस्थ वनांचल मैनपुर विकासखण्ड के कांदाडोंगर भाजपा मंडल द्वारा आज गुरूवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके एवं मंडल प्रभारी पुनित सिन्हा, भाजपा मंडल कांदाडोंगर अध्यक्ष नवीन मांझी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। लगभग 10 किमी मोटर साइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा अमलीपदर, दाबरीगुड़ा, मुड़गेलमाल, चिखली, घुमरापदर, सरनाबहाल होते हुए सामुदायिक भवन कांदाडोंगर पहुंची।

इस दौरान भारत माता की जय गगनभेदी जयकारे लगाते हुए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं बल्कि भारत की गौरवशाली विरासत बलिदान एकता और राष्ट्रीय स्वाभीमान का प्रतीक है।

जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि आज हमारा दायित्व है कि हम देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण मे अपनी भूमिका निभाएं देश की स्वतंत्रता और अखण्ड के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम कर्तव्य बोध और देश सेवा की भावना को और मजबुत करना है। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।