Recent Posts

April 27, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

युवा वर्ग नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ खेलों में भविष्य संवारे – जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • अनोखा पहल – गिरसूल में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ नशा मुक्ति का संदेश

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के ग्राम गिरसुल मे आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता मे एक बेहतर पहल देखने को मिला जिसका पूरे क्षेत्र के साथ प्रदेश भर मे चर्चा हो रही है। खेल के दौरान हाथो मे नशामुक्ति का बैनर पोस्टर लेकर पूरा खेल मैदान का भ्रमण किया गया और लोगो को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई यह नशामुक्ति के क्षेत्र मे अनोखा पहल की लोगों द्वारा जमकर सराहना किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमति नेहा सिंघल ने स्वयं उपस्थित हजारो लोगों से नशामुक्ति की अपील किया। ग्राम गिरसूल में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट मैच के अवसर पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक सराहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप उपस्थित रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और नशे की लत उन्हें गलत दिशा में ले जाती है। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक कार्यों में भाग लें। क्रिकेट जैसे खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं तथा युवाओं को सही मार्ग दिखाते हैं। श्री कश्यप ने कहा कि नशा मुक्ति केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। परिवार, शिक्षक और जागरूक नागरिक मिलकर ही इस बुराई को समाप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी को नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमति नेहा सिंघल ने भी युवाओ से और उपस्थित लोगो से अपील किया कि नशे से दूर रहे युवा वर्ग नशे से दूर रहकर खेल और पढ़ाई के साथ अपना भविष्य संवार सकते है।

रोमांचक फाइनल मुकाबला – टूर्नामेंट का फाइनल मैच गिरसूल और करचिया के बीच खेला गया। गिरसूल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 120 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में करचिया की टीम 80 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह गिरसूल टीम विजेता और करचिया टीम उपविजेता रही। मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति – कार्यक्रम में श्रीमती नेहा दीपक सिंघल (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती पदमलया सुशील निधि (जनपद पंचायत अध्यक्ष देवभोग), सुधीर अग्रवाल (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष देवभोग), जितेन्द्र मांझी (सरपंच गिरसूल), मिलेन्द्र नागेश (सरपंच खजूरपदर), जुली नितिन कश्यप (उप सरपंच गिरसूल) सहित घनश्याम मांझी, मधु नागेश, चिंता मांझी, नवीन सेन, किशोर चक्रधारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कश्यप, उपाध्यक्ष नितिन कश्यप, देशमुख ठाकुर, कामेश कश्यप तथा सहयोगी श्रीतम निर्मलकर, नरेंद्र सेन, कमलेश बघेल, टंकेश डोंगरे, डम्बेश यादव, पिंटू मांझी, पोखराज ध्रुव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गिरसूल का यह आयोजन नशा मुक्ति की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।