Recent Posts

April 20, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में 28 जून को त्रि स्तरीय पंचायत उपचुनाव, मतदान दल पहुंचे मतदान केन्द्र में

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर – त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2022 का मतदान 28 जून दिन मंगलवार को सुबह 07 बजे से दोपहर तीन बजे तक होना है। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र में ग्राम पंचायत केेकराजोर में सरपंच पद का चुनाव होना है, जिसके लिए मतदान दल आज सोमवार को दोपहर को जनपद पंचायत मैनपुर से रवाना किया गया।

मतदान दल मतदान केन्द्र में पहुच चुकी है, और मतदान के बाद तत्काल उसी दिन मतगणना भी होना है उक्त जानकारी देते हुए निर्वाचन कार्यालय मैनपुर के रिडर पतिराम साहू ने बताया कि मतदान दल मतदान केन्द्र केकराजोर में पहुंच चुका है। कल मंगलवार को सुबह 07 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना होगी। पुरी चुनाव की तैयारी किया जा चुका है।