खेल से हम स्पर्धा, समर्पण, मेहनत और टीम भावना सीखते हैं – लोकेश्वरी नेताम
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- एमपीएल रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता रसेला को जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम ने पुरस्कार वितरण किया
गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर से 3 किलोमीटर दूर ग्राम मैनपुरकला 12 दिवसीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका महामुकाबला फाइनल मैच मैनपुर कला एवं रसेला के बीच खेला गया। रात 1 बजे तक चले इस प्रतियोगिता में रसेला क्रिकेट टीम ने शानदार जीत हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपविजेता मैनपुर कल टीम रही, पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, सरपंच गज्जू नेगी, भाजपा वरिष्ठ नेत्री श्रीमती नंदनी नेताम, जनपद सदस्य श्रीमती जमुना नेगी, जनपद सदस्य कुमारी बाई पटेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दु यादव, भाजपा मंडल महामंत्री दिनेश सचदेव, उपसरपंच सुधीर ठाकुर, मान बाई नागेश. ललिता बाई नागेश. धनेश्वरी कमलेश.सेवक राम मरकाम.नैनसिँह मरकाम. कार्तिक राम नागेश. तिजू राम नागेश ललित राम नागेश. बीरबल नेगी गौकरण नागेश. धनेश राम नेगी. कुंदन सिँह नेगी नीरजन नेगी. बजरसिँह ध्रुव, दुलेन्द्र नेगी, अशोक ध्रुव, उपदे राम नेगी. रोहित ध्रुव, शैलेश यादव. तनवीर राजपूत, तुलेश साहू, गोलु साहू, गौतम ध्रुव वरिष्ठ जन उपस्थित थे। इस 12 दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लेकर अपना खेल का प्रदर्शन किया प्रथम पुरस्कार रसेला टीम को 30000 रुपए एवं ट्रॉफी द्वितीय पुरस्कार मैनपुर कल 15000 रुपए एवं ट्रॉफी के साथ-साथ अनेक पुरस्कार वितरण किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है खेल हमें जीवन में बहुत कुछ सिखाता है, खेल में हार जीत लगा रहता है, इसमें निराश होने की जरूरत नही है, बल्कि अपनी गलतियों एवं कमियों को सुधार कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा है कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिससे शारीरिक के साथ ही बौद्धिक विकास भी होता है खेल से हम स्पर्धा, समर्पण, मेहनत और टीम भावना सीखते हैं ।
श्रीमती नेताम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से अलग अलग क्षेत्रो के लोगों को एक दूसरे की संस्कृति, रीति रिवाजों से परिचित होने व जुड़ने का मौका है। उन्होंने कहा कि आप सभी यहां से एक सुखद यादें एवं अनुभव लेकर जाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी देश का आने वाला कल है। शिक्षा के साथ साथ खेल एवं अन्य विधाओं में आगे बढ़ने का सभी प्रयास करते रहे जिससे वे आगे चलकर प्रदेश, नेशनल जैसे बड़े प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खेल कौशल दिखा सकें एवं अपने परिवार क्षेत्र का नाम रौशन कर सकें।
रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में भारी भीड़ 12 दिनों तक मैनपुरकला के फूलझर बांध के किनारे मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके लिए मैनपुर कला ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सहयोग कर बेहतर मैदान का निर्माण किया और बेहद आकर्षक ढंग से मैदान को सजाया गया था। चारों तरफ बड़े-बड़े बिजली के हैलोजन बल्ब लगाए गए थे। इस क्रिकेट प्रतियोगिता को देखने के लिए प्रतिदिन दूर-दूर से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे सफल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए क्षेत्र के लोगों ने सरपंच गज्जू नेगी एवं ग्रामवासियों को बधाई दी।
