लोकतांत्रिक पद्धति से पहली बार गाड़ा समाज का चुनाव, देवभोग ब्लॉक अध्यक्ष बने शेषनारायण सोनवानी
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- सचिव यशवंत बघेल और कोषाध्यक्ष डीगम्बर स्वर्ण हुए निर्विरोध
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में आज गाड़ा समाज के इतिहास का एक अहम अध्याय लिखा गया , पहली बार लोकतांत्रिक पद्धति से अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव किया गया, हालांकि कोषाध्यक्ष और सचिव का पद निर्विरोध चुना गया वहीं अध्यक्ष पद हेतु चार उम्मीदवारों ने नामांकन किए थे। जिसमें शेषनारायण सोनवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेम लाल नागेश को महज़ चार मतों से मात दी और ब्लॉक गाड़ा समाज का अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
ज्ञात हो कि चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन करने 10 लोगों का एक चुनाव समिति गठित कि गई थी और इस चुनाव समिति के अध्यक्ष विकास खंडशिक्षा अधिकारी देवनाथ बघेल को समाज के लोगों ने जिम्मेदारी दी थी उनके साथ दस लोगों का एक टीम था जिसने चुनाव संपन्न कराया गया, नामांकन से लेकर प्रचार प्रसार और वोटिंग पूरी तरह से लोकतांत्रिक पद्धति से कि गई इस पूरे प्रक्रिया में चुनाव समिति एक चुनाव आयोग कि तरह कार्य किए। देवभोग ब्लॉक के 84 गांव में चुनाव समिति के द्वारा गांव में ग्राम अध्यक्ष और सचिव का गठन कर उन्हें मतदाता बनाया गया और यह जो प्रक्रिया करीब दो से तीन माह तक चली।कुल 84 गांव में 164 मतदाता बनाया गया जो आज विकास खण्ड गाड़ा समाज का अध्यक्ष हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग किए जिसमें कुल 164 मतदाताओं में से 159 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किए, पांच ऐसे मतदाता रहे जो अनुपस्थित रहें। चुनाव परिणाम के बाद शेषनारायण सोनवानी को 60 वोट मिले। सर्वाधिक वोटो प्राप्त करने पर शेष नारायण सोनवानी अध्यक्ष चुने गए मिली जानकारी के अनुसार शेष नारायण सोनवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेम लाल नागेश को 4 वोट से हराया।
- सम्मान नहीं सेवा का अवसर हैं-शेष नारायण सोनवानी
देवभोग ब्लॉक गाड़ा समाज के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद समाज को संबोधित करते हुए शेष नारायण सोनवानी ने कहां कि अपने समाज के उत्थान के लिए जो 11 वादे किए हैं उसे हर संभव पूरा करने का प्रयास करूंगा। यह जिम्मेदारी मेरे लिए एक केवल एक सम्मान नहीं , बल्कि समाज की सेवा का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने जोर देते हुए कहां कि आज यह विचारणीय है कि समाज का उत्थान कैसे किया जाए। हमारा लक्ष्य समाज के प्रत्येक बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले और इसके लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है, उत्तम स्वास्थ्य, और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है इसके लिए धरातल पर उतरकर भरपूर प्रयास करूंगा। श्री सोनवानी ने कहा समाज के द्वारा उन्हें आज जिम्मेदारी सौंप गई है उसमें पूरी तरह खरा उतारने का प्रयास करूंगा और समाज के सभी व्यक्तियों के सुख-दुख के लिए कार्य किया जाएगा समाज की उन्नति के लिए सब मिलजुल कर कार्य करेंगे।
सचिव यशवंत बघेल ने कहां कि आज समाज ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन सच्चे मन से करूंगा, जिससे समाज एक नई ऊंचाई तक पहुंच सकें।
वहीं निर्विरोध चुने कोषाध्यक्ष और भूतपूर्व सैनिक डीगम्बर स्वर्ण ने कहां कि पहले भी देश सेवा के लिए समर्पित था और कारगिल युद्ध में देश के लिए समर्पित था वैसे ही समाज के उत्थान में हमेशा तत्पर रहूंगा, आज हमारे समाज को आर्थिक, सामाजिक दृष्टि और अधिक कार्य करने की जरूरत है उन्हें अच्छे दिशा में लाने का भरपूर प्रयास करेंगे, लोगों को शिक्षा के मुख्यधारा में लाने का कोशिश करेंगे आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से कमजोर लोगों के हित में कार्य करेंगे यह हमारी प्रमुख प्राथमिकता रहेगी।
