Recent Posts

July 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

छत्तीसगढ़ के आदिवासी विधायकों ने दिल्ली में राहुल गांधी से किया मुलाकात

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

रायपुर । छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति वर्ग के विधायको एवं सांसदो ने दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात किया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ विक्रांत भुर्य, के राजू के अलावा राज्यसभा सदस्य श्रीमति फुलोदेवी नेताम, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, अमरजीत भगत, मोहन मरकाम, लाखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, जनक ध्रुव अंबिका मरकाम, शिवाजी राव मोघे एवं कांग्रेस विधायक शामिल थे।

विधायक दल के साथ बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ीघाट राजीव गोद ग्राम आने का निमंत्रण दिया है।