Recent Posts

April 18, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर क्षेत्र में बारिश की दो तस्वीर – राजापड़ाव क्षेत्र में झमाझम बारिश से नदी नालों में बाढ़ तो दुसरी तरफ मैनपुर नगर में सूखा

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • राजापडाव गौवरगांव क्षेत्र में बच्चों को गोद में उठाकर किया बाघ नाला पार, भीगे बच्चों को साथ लेकर स्कूल पहुंचीं शिक्षिकाएं

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर आदिवासी विकासखंड क्षेत्र के लोग खंडवर्षा से परेशान हैं एक तरफ झमाझम बारिश से नदी नालों में बाढ़ आ गई है तो दूसरी तरफ महज़ 20-

  •  25 किलोमीटर दूर में मैनपुर नगर के आसपास सूखा ही सूखा नजर आ रहा है

राजापडाव गौवरगाव गांव क्षेत्र में भारी बारिश के चलते कई बड़े नदी और नाला उफान पर है। वहीं दूसरी ओर मैनपुर नगर के आसपास सूखा ही सूखा नजर आ रहा है। पिछले 2 दिनों से मैनपुर नगर के आस-पास के गांव में बारिश की फुहारें ही कुछ मिनट के लिए हुई है।