Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आहरण संवितरण अधिकारियों के लिए होगा 31 जनवरी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग

मुंगेली/जिला कोषालय अधिकारी डाॅ. रूपेश कुमार पाठक ने बताया कि आयकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त द्वारा कार्यालय पुलिस विभाग, कार्यालय वनमण्डलाधिकारी, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यालय जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, कार्यालय चिकित्सा अधीक्षक, सह संयुक्त संचालक विभाग मुंगेली के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए 31 जनवरी को सायं 4 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व वर्षो की तुलना में इस वर्ष टीडीएस के रूप में कम राशि जमा होने के कारण आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग आयोजित की गई है। जिला कोषालय अधिकारी ने संबंधित विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *