Recent Posts

September 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आजादी के बाद पहली बार उदंती अभ्यारण्य के भीतर ग्राम देवझरअमली पहुंचने वाले गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा का ग्रामीणों ने किया आत्मीयता से स्वागत

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • नदी नालों घने जंगलों को पारकर देवझरअमली पहुंचे कलेक्टर रणबीर शर्मा को देख ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे
  • ग्रामीणों से विस्थापना पुर्नवास के संबंध में विस्तार से गरियाबंद कलेक्टर ने चर्चा किया

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत उदंती अभ्यारण्य के भीतर बसे ग्राम देवझरअमली के ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आजादी के बाद पहली बार गरियाबंद के नवपदस्थ कलेक्टर रणबीर शर्मा आज गुरूवार को दोपहर नदी नालों घने जंगलों को पारकर ग्राम देवझरअमली पहुंचे थे। ज्ञात हो कि यह घुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था।

अब नक्सल मुक्त क्षेत्र होने के बाद गरियाबंद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर अपने प्रथम दौरे मे ही दुरस्थ वनांचल के गांवो मे पहुंचकर ग्रामीणों में यह विश्वास जगा दिया है कि अब ग्रामीण क्षेत्रो का विकास कार्यो मे तेजी लाया जायेगा और जिला प्रशासन के अफसर दुरस्थ वनांचल के ग्रामो तक पहुंचेगी। इस दौरान कलेक्टर ने इस क्षेत्र के सड़क एवं ग्रामीणों की समस्याओं को नजदीक से देखा और इतने दुर्गम संवेदनशील क्षेत्र का दौरा ग्रामीणों से संवाद किया चौपाल लगाकर उन्होने ग्रामीणों की समस्या सुनी तो वहीं दूसरी ओर ज्ञात हो कि उदंती अभ्यारण्य मे स्वेच्छिक विस्थापन पुर्नवास योजना अंतर्गत कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन द्वारा इच्छुक ग्राम जुगाड़ क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से विस्थापना पुर्नवास के संबंध में चर्चा किया। इस संबंध में विस्तार से चर्चा के लिए 21 सितम्बर 2026 को जिला कार्यालय गरियाबंद मे बैठक सुनिश्चित किया गया है। इस मौके पर सहायक संचालक गोपाल सिंह कश्यप, वन परिक्षेत्र अधिकारी चंद्रबली ध्रुव, सुश्री ज्योति ध्रुव एवं सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीण तथा वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • ग्रामीणों के साथ नवाखाई पर्व में शामिल होकर गांव की गलियों का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकता किया

गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा पहली बार इस क्षेत्र में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों के साथ पारंपरिक नवाखाई कार्यक्रम मे शामिल हुए और कलेक्टर ने गांव की गलियों में पैदल घुम घुमकर गांव की समस्याओं को नजदीक से देखा साथ ही ग्रामीणों ने उन्हे कई समस्याओं से अवगत कराया। तौरेंगा के सरपंच सोहन्तिन सोरी, पूर्व सरपंच बनसिंग सोरी ने बताया बिजली, पानी व बुनियादी सुविधाएं नही मिलने से ग्रामीण बेहद परेशान है।

  • वनभैंसा संरक्षण केन्द्र पहुंचे कलेक्टर

उदंती अभ्यारण्य के भीतर वनभैंसा संरक्षण केन्द्र भी गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा पहुंचे उन्होने राजकीय पशु वनभैंसा के सरंक्षण उसके स्वास्थ्य, आहार और प्रजनन केन्द्र की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी लिया। इस दौरान उन्होने वनभैंसा संरक्षण केन्द्र मे एकमात्र राजकीय पशु वनभैंसा छोटू को देखा इस दौरान कलेक्टर को बताया गया कि यहां असम से और वनभैंसा लाया जायेगा। उदंती अभ्यारण्य के लिए लाये गये मादा एवं नर वनभैंसा को वर्तमान मे बारनवापारा अभ्यारण्य मे रखा गया है। बहरहाल आज गरियाबंद जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा गरियाबंद मे पदस्थ होने के बाद आज पहली बार मैनपुर विकासखण्ड के दौरे पर पहुंचे और बिहड़ वनांचल के ग्रामो मे पहुंचकर जनता मे यह विश्वास दिलया कि जिला प्रशासन जनता के साथ है।

  • नये कलेक्टर के दौरे से मचा रहा हड़कंप

नवपदस्थ कलेक्टर के दौरे की जानकारी लगते ही मैनपुर सहित क्षेत्र के शासकीय दफ्तरो मे आज हड़कंप देखने को मिला। सुबह से देर शाम तक सभी शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अधिकारी कर्मचारी दिखाई दिये साथ ही कलेक्टर के औचक निरीक्षण को लेकर हड़कंप देखने को मिला।

एक नज़र इधर भी देखे...