25 वर्षो बाद अपने बीच बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव को पाकर ग्रामीण खुशी से गदगद, बाजे गाजे के साथ किया ऐतिहासिक स्वागत
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- गौरगांव ओड़िसा सीमा से लगे संवेदनशील ग्राम गेदराबेड़ा, लाटापारा में MLA ने विकास कार्यो के लिए किया भूमिपूजन
- MLA जनक ध्रुव ने गौरगांव से लाटापारा तक पक्की सड़क निर्माण कराने घोषणा की
- पूर्व जनपद सदस्य श्रीराम मरकाम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने किया कांग्रेस प्रवेश, गमछा पहनाकर स्वागत
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र के बिहड़ जंगल और ओड़िसा सीमा में बसे ग्राम पंचायत गौरगांव के आश्रित ग्राम गेदराबेड़ा एवं लाटापारा में 25 वर्षो बाद पहलीबार आज राविवार को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव सुबह 11 बजे पहुंचे तो ग्रामीणों की खुशी का ठीकाना न रहा ग्रामीणों ने अपने बीच MLA को पाकर खुशी से गदगद हो गए और गाजे बाजे और पारम्पारिक रूप से ऐतिहासिक स्वागत किया। लगभग 1 कि.मी. दूर से स्वागत कर पैदल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां MLA जनक ध्रुव ने रंगमंच भवन निर्माण के लिए विधिवत पूजा अर्चना कर भुमि पूजन किया। पश्चात् सभा का आयोजन किया गया जिसमें पूरे ग्राम सहित आसपास दर्जन भर के ग्रामों से सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिला पुरूष शामिल होने पहुंचे। गौरगांव के सरपंच चिमन नेताम ने अपने स्वागत संबोधन में कहा 25 साल बाद पहली बार हमारे इस क्षेत्र के ओड़िसा सीमा से लगे गांव गेदराबेड़ा और लाटापारा में MLA जनक ध्रुव पहुंचे है जिससे इस क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी खुशी देखने को मिल रही है इस दौरान उन्होने कई समस्याओं से अवगत कराया।

आयोजित कार्यक्रम कों संबोधित करते बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने कहा मैं पिछले दो वर्षो से इस क्षेत्र के सभी ग्रामों में आना चाहता हूॅ लेकिन पुलिस प्रशासन अनुमति नही मिल रही थी। आज मेरे क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष तक गौरगांव से लाटापारा तक पक्की सड़क का निर्माण किया जायेगा। बारिश के दिनों में इस क्षेत्र के लोगों को आने जाने में भारी परेशानी होती है। घोटियाभर्री एवं गौरगांव में भी रंगमंच निर्माण के लिए घोषणा करते हुए श्री ध्रुव ने कहा कि इस क्षेत्र के जो भी समस्या है उन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
बीजली लगाने के लिए बजट सत्र में विशेष पहल किया जायेगा इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि 8 गांवो में सौरउर्जा क्रेडा विभाग का बिजली बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है जिस पर MLA ने तत्काल जिला अधिकारी को फोन कर एक सप्ताह के अंदर सभी जगह क्रेड़ा विभाग द्वारा संचालित बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश दिया है। ग्रामीणों के मांग पर आगामी अप्रैल माह में ओड़िसा के विधायक एवं कलेक्टर तथा गरियाबंद जिले के अधिकारियों के साथ ओड़िसा सीमा के हमारे क्षेत्र के गांव में बैठक रखा जायेगा और ओड़िसा सीमा से लगे ग्रामों में भी ओड़िसा से बिजली लाने पूरा प्रयास किया जायेगा।
- श्रीराम मरकाम के नेतृत्व में कई लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश
बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव के सामने ग्राम लाटापारा में पूर्व जनपद सदस्य श्रीराम मरकाम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रवेश किया और कहा जनक ध्रुव पहले विधायक है जो इस बिहड़ जंगल के गांव में पहुचे है और ग्रामीणों के समस्याओं को सुन रहे है इस दौरान श्रीराम मरकाम एवं कांग्रेस प्रवेश करने वाले लोगो का गमछा पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव, निहाल नेताम, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, सरपंच चिमन नेताम, जनपद सदस्य रमुलाबाई मरकाम, मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर नेगी, सानबाई मंडावी, हरिशचंद मंडावी, महेश मरकाम, सरपंच शंकर नेताम,भानु नेताम, रामनाथ नेताम, निरंजन नेताम, रामलाल सोरी, चरण कुंजाम, सम्मत मंडावी, प्रभु विश्वकार्मा, लच्छु मंडावी, गोकुल राम मरकाम, कुंवर सिंह परदे, विष्णु नेताम, तिलक राम मरकाम, शिवकुमार एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव ने किया।
