Recent Posts

May 1, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद का दौरा कार्यक्रम

रायपुर 14 अगस्त 2020

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी और संस्कृति विभाग के संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद 15 अगस्त को कांकेर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री निषाद 14 अगस्त को शाम 7.30 बजे कांकेर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। वे 15 अगस्त को शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सबेरे 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। संसदीय सचिव श्री निषाद कांकेर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 1.30 बजे ग्राम अर्जुन्दा के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *