Recent Posts

March 26, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का आज 27 जून को मतदान, मतदान दल हुए रवाना

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर । शासन द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव करवाया जा रहा है। आज 27 जून दिन मंगलवार को उपचुनाव का मतदान होना है इसके लिए जनपद पंचायत कार्यालय मैनपुर से आज सोमवार एक दिन पूर्व मतदान दल रवाना किया गया। इस दौरान तहसीलदार वसीम सिद्की ने मतदान दलों को रवाना किया 27 जून को सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान होना है। इसके बाद तत्काल मतगणना होगीं।

जनपद पंचायत चुनाव शाखा के रीडर पतिराम साहू ने बताया कि मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत इदागांव में सरपंच पद के लिए उपचुनाव होना है जिसमें तीन मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। मतदान क्रमांक 55,56 और 57 में सुबह 07 बजे से तीन बजे तक मतदान होगी उसके बाद मतगणना किया जायेगा श्री साहू ने बताया कि आज सोमवार को दोपहर 12 बजे मतदान दलों को रवाना किया गया है।